सारनी। श्रमिक संगठन का वेरिफिकेशन एक सितम्बर से 10 सितंबर तक प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी चार श्रमिक संगठन चेक ऑफ सिस्टम से संगठन की सदस्ता लेगा और सत्यापन करेगा। जिसमें बीएमएस, इंटक, एटक और एचएमएस शामिल रहेगी। हर बार की तरह सीटू यूनियन चैक ऑफ सिस्टम से बाहर होंगी। जबकि अपनी-अपनी संगठन की सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए क्षेत्र की सभी खान, इकाइयों पर यूनियन नेता और श्रमिक लोगों से मिल रहे हैं। सभी इकाई मे द्वार सभा हो रही हैं। जिसके तहत तवा खान में बीएमएस के रणधीर सिंह, इंटक के सादिक रिज़वी, एचएमएस के अमृतलाल रघुवंशी ने द्वार सभा ली और सभी ने अपने अपने संगठन की सदस्यता लेने के लिए अपील की। वही क्षेत्र के सभी इकाई में बिजेन्द्र सिंह, आशिक खान, प्रकाश राव,भरत सिंह, लक्ष्मण झरबड़े, श्रीकांत, अशोक नामदेव, अशोक सेलकारी, शमशेर सिंह, यासीन खान, क्षेत्र मे सभी जगह द्वार सभा लिए दौरा कर और जानकारी दि की कामगारों की इस बार कोरोना महामारी के चलते सत्यापन के तरीके मे बदलाव किया गया हैं। जिसमें एक सितंबर से 10 सितम्बर तक सत्यापन किया जायगा। बस सत्यापन में श्रमिक को अपनी वेतन पर्ची या खदान का आईडी कार्ड लेकर जाना होगा, जिसके बाद प्रबंधन उसको एक फॉर्म देगा उस मे अपनी यूनियन का नाम दर्ज करवाकर हस्ताक्षर या अंगूठा लगा कर सत्यापन होगा। जो कामगार अगर नहीं उपस्थित होगा वो 17 सितम्बर को अपना सदस्यता सत्यापन करवा सकता हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *