सारनी। मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड में संविदा एवं आउटसोर्सिंग भर्ती द्वारा श्रमिकों को कार्य पर लिया जाता हैं। जिन्हें अतिरिक्त भुगतान की मांग विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन द्वारा की गई। विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय महामंत्री सुशील शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड एवं सभी वितरण कंपनियों मे कार्यरत आउटसोर्सिंग एवं संविदा  श्रमिको राष्ट्रीय त्यौहार पर कार्य  करने के बदले नियमानुसार अतिरिक्त भुगतान किये जाने की मांग की है। विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने ने बताया कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रधुमन सिंह तोमर एवं बृजेन्द्र सिंह श्रम मंत्री को संगठन ने पत्र लिखकर बिजली का उत्पादन ओर वितरण कंपनियों में काम कर रहे संविदा, आउटसोर्सिंग श्रमिको  राष्ट्रीय त्यौहार पर कार्य के बदले अतिरिक्त भुगतान की मांग की है। श्री सूने ने कहा कि सतपुड़ा ताप विद्युत गृह में कार्यरत ठेका श्रमिक भी व्यथित एवं दुखी है। संगठन के  संज्ञान में आया है  कि ठेकेदार द्वारा भुगतान ऑनलाइन किया जाता है। ऑनलाइन भुगतान शासकीय नियमानुसार होता है। जबकि वास्तविकता कुछ और होती है। यह काम ठेकेदार कुशल कामगार, कम्पयुटर ऑपरेटर एवं वाहन चालकों के साथ करते हैं। बाकी कम पढ़े लिखे कामगारों का आर्थिक शोषण कर ठेकेदार दिन प्रति दिन उन्नति कर रहे हैं। ठेका श्रमिक आज भी बेहाल है। संगठन ने इस संबंध में श्रम विभाग को भी पत्र लिखा है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *