बैतूल/सारनी। सारनी नगरीय निकाय के वार्ड 26, 27, 28 में अब जल्द ही 24 घंटे बिजली मिलेगी। जिसको लेकर नपा द्वारा कार्य करने हेतु कार्यादेश भी जारी किया जा चुका हैं। जानकारी देते हुए भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने बताया कि बैतूल-हरदा-हरसूद के सांसद दुर्गादास उइके एवं आमला-सारनी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे सहित भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के अथक प्रयास से पाथाखेड़ा क्षेत्र के नागरिकों को वार्ड क्रमांक 26, 27, 28 में 24 घंटे बिजली की सुविधा जल्दी ही उपलब्ध होगी। आमला-सारनी के विधायक योगेश पंडाग्रे के लगातार प्रयासों से नगर पालिका सारनी ने लगभग पौने तीन करोड़ की लागत से बिजली वार्डो तक पहुंचाने का कार्य संपन्न किया और उसका वर्क आर्डर ठेकेदार सूर्या इलेक्ट्रिकल भोपाल को 16 अगस्त को नगर पालिका के द्वारा जारी कर दिया गया है। साथ ही विधायक डॉ. पंडाग्रे के निर्देश पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने संबंधित ठेकेदार को शीघ्र अतिशीघ्र कार्य पूर्ण कर बिजली की गति में तेजी लाने की निर्देश दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी का प्रयास विधायक डॉ. पंडाग्रे के जुझारूपन और सांसद उइके के निर्देश से इस कार्य को गति मिली और आज इसका लाभ पाथाखेड़ा क्षेत्र के तीनों वार्ड के हजारों की संख्या में लोगों को मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विधायक डॉ. पंडाग्रे, सांसद उइके, जिले के नेता खंडेलवाल का संयुक्त रुप से आभार व्यक्त किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *