सारनी। वार्ड क्रमांक 1 में सभी नगरवासी एवं रहवासियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा मां शारदा माता मंदिर में रोड निर्माण हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। बताया जाता हैं कि मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा विगत 8 वर्षों से मंदिर आने जाने में सभी को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिससे परेशान हो कर मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीके मेश्राम को रोड निर्माण हेतु ज्ञापन दिया गया। जबकि इससे पूर्व में भी वार्ड के पार्षद द्वारा आवेदन दिया गया था किंतु उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई और अब पार्षद भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, इससे आहत होकर मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं और मंदिर समिति ने निर्णय लिया कि फिर से एक बार मंदिर के लिए मार्ग निर्माण की मांग स्वयं जाकर नपा सीएमओ के सामने मांग रखी गई। वही समिति के सदस्यों को सीएमओ ने अतिशीघ्र जांच कराकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से निलेश त्रिपाठी, विशाल बेले, प्रवीण सोनी, शंभू सिंह, विशाल जाधव, तनिष्क भार्गव, अजय बान, जीतेश आम्रवंशी आदि थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *