शाहपुर। रेल संघर्ष समिति शाहपुर द्वारा क्षेत्र के सांसद डीडी उईके को ज्ञापन के माध्यम से शाहपुर के बरबतपुर स्टेशन पर अंडमान एक्सप्रेस की मांग की । रेल संघर्ष समिति ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि शाहपुर के रेलवे स्टेशन बरबतपुर पर लंबे समय से अंडमान एक्सप्रेस की मांग करते आ रहे है। लेकिन अब तक मांग पूरी नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है । रेल संघर्ष समिति ने सांसद से बरबतपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन स्टॉपेज की जल्द से जल्द मांग को लेकर ज्ञापन दिया। समिति के अरविंद गुप्ता ने बताया कि हमारे द्वारा रेलवे मंत्री पीयूष गोयल तथा रेलवे राज्य मंत्री सुरेश अंगडी तक ज्ञापन के माध्यम से बरबतपुर में अंडमान एक्सप्रेस की मांग की जा चुकी है। सचिन गुप्ता और सुबोध बकोडिया का कहना है कि हमारे द्वारा रेलवे से संबंधित सभी अधिकारी नागपुर, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई के साथ रेल भवन तक अधिकारियों से मांग की जा चुकी है परंतु यह मांग सिर्फ कागजों तक ही सीमित रही है। आशीष राठौर ने बताया कि यह ट्रेन इस क्षेत्र के लिए लाइफ लाइन साबित होगी छात्रों, मरीजों,व्यापारियों, तीर्थयात्री अन्य महानगरों में जाने के लिए सुविधा मिलेगी।