- निर्वाचन बैठक में अध्यापकों ने सर्वसम्मति से लिया निर्णय
भैंसदेही। ट्रायवल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन की निर्वाचन बैठक मंगलवार को बैतूल जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई. बैठक में जिले के विभिन्न आदिवासी विकास खंडों से अध्यापक, शिक्षक उपस्थित हुए. बैठक में सर्वसम्मति से सभी अध्यापक शिक्षकों ने भैंसदेही ब्लाक अध्यक्ष के पद के लिए श्रीराम भुस्कुटे को चयनित किया। सर्वसम्मति से सभी अध्यापक शिक्षकों ने श्री नरवरे को जिला अध्यक्ष के लिए मनोनयन किया। सभी पदाधिकारियों का मनोनयन ट्रायवल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष एनके गलफट व कमलेश शर्मा की अनुशंसा पर किया गया। ब्लाक अध्यक्ष बनने पर श्रीराम भुस्कुटे को अध्यापक संघ के अध्यक्ष विजय पटैया, विकास खंड शिक्षा अधिकारी जी सी सी सिंग,बी आर सी बलराम नरवरे, शाकिर सिद्धकी,राजकुमार चढोकर,राम विलास बामने, सुंदरलाल वडिवा, रायसिंह वडिवा, चंद्रकिशोर बेले, रूपलाल आठवले, देवेन्द्र त्रिवेदी, अरुण वाघमारे, वि_ल गजलवर, नामदेव कुबडे, संजय डांगे, मनोज कुशवाह, दिलीप कडूकर, मनोहर मालवीय, भीम धोटे, मनोज पड़लक, राजेंद्र कटारे,सुरेश बाथरी, दिनेश डांगे, मनीष आर्य, आशीष भुसारी, दीपक महाले बीआरसी, अनिल झोड़, हीरामन यादव, सुनील नंदनवार, शैलेंद्र बिहारिया, पंजाब गायकवाड, प्रीतम मरकाम, लिलाधर नागले, ओमप्रकाश साहू, ज्ञानदेव साहूकार, गणेश पदमाकर, रामनाथ मोहकर केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य सागर, अनिल कापसे,श्रीमती गीता सेलकरी, वनमला गावंडे ,रीना धुर्वे, अरुणा महाले, शारदा बनखेडे, अरुणा चड़ोकर, रजनी कटारे आदि श्रीराम भुस्कुटे बधाई देकर प्रांतीय अध्यक्ष एवं कार्यकारणी का आभार व्यक्त किया है।