53 गौवंशों से भरे ट्रक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार : भूसे की बोरियों में छिपाकर सागर से महाराष्ट्र ले जा रहे थे

Estimated read time 1 min read

बैतूल। बैतूल में पुलिस और राष्ट्रीय हिंदू सेना ने संयुक्त कार्रवाई करने हुए गोवंश से भरा एक ट्रक पकड़ा। जिसमें 54 गाय-बैल भरे हुए थे, जिसमें से 7 की दम घुटने से मौत हो गई थी। सभी को महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाया जा रहा था। राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश संयोजक पवन मालवीय के अनुसार सुबह करीब 6 बजे सागर के गौरक्षकों से सूचना मिली कि ट्रक नंबर MH29BE4941 में गोवंश भरकर महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाया जा रहा है। इस पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने सोनाघाटी पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की योजना बनाई।

दोनों आरोपी भोपाल के है
तस्करों ने गोवंश को छिपाने के लिए ट्रक को दो त्रिपाल से ढंका और ऊपर से भूसे की बोरियां रख दी थी। पशुओं को डबल पार्टीशन में एक के ऊपर एक भरा गया था। जानवरों को रस्सियों से बांधकर रखा गया था। पकड़े गए दोनों आरोपी भोपाल के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि गोवंश को सागर जिले के जंगल से पकड़कर महाराष्ट्र के अमरावती ले जाया जा रहा था। जिंदा बचे सभी पशुओं को त्रिवेणी गौशाला में पहुंचाया गया है। मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें सुरक्षित तरीके से दफनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours