सारनी। सारनी नगरीय निकाय क्षेत्र में बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तहसील स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है, ताकि प्रशासन की सक्रियता संक्रमण को रोकने में लगातार कार्य भी कर रही है। जिस देखते हुये रोजाना कभी स्वास्थ्य की जिला स्तर टीम तो, कभी शाहपुर एसडीएम एवं घोड़ाडोंगरी तहसीलदार तो, कभी जिलाधीश द्वारा तहसील स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारी शहर तथा कंटोनमेंट एरिया का लगातार निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। घोड़ाडोंगरी तहसील क्षेत्र के नोडल अधिकारी एसपी सैनी ने पाथाखेड़ा एवं शोभापुर के कंटेनमेंट एरिया का निरीक्षण कर क्षेत्र की स्थिति जानी। वहां मौजूद स्टाफ ड्यूटी में उपस्थित कर्मचारियों की जानकारी ली। इसके साथ इस बात की भी जानकारी ली कि कोई व्यक्ति कंटेनमेंट एरिया निकल कर बाहर आवागमन तो नहीं कर रहा है और अगर वह आवागमन कर रहा है तत्काल इस बात की जानकारी प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। इसके साथ ही कंटेनमेंट एरिया में किसी ने बैरिकेट्स हटाए तो नहीं है इस बात की भी जानकारी ली। कंटेनमेंट एरिया में उपस्थित कर्मचारियों को हिदायत दी कि इस बात का हमें ध्यान रखना है। कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चहेरे पर मास्क एवं ग्लब्स हाथों में अवश्य पहने हो और अपने साथ सैनिटाइजर अवश्य रखें। इसके साथ ही संक्रमण एरिया में हमारी तैनाती इसलिए की गई है, कि किसी भी तरह से कोई भी लापरवाही के कारण संक्रमण का खतरा ना बढ़े इस बात का भी हमें ध्यान रखना है और हमें अपने आप को संक्रमण से बचाते हुए दूसरों को भी बचाना हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जब तक हमारी कंटेनमेंट एरिया में तैनाती है। हम लोगों को अपना कार्य जिम्मेदारी से निभाना होगा इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी भी तरीके से हमें कंटेनमेंट एरिया को हमारी ड्यूटी खत्म होने पर ही छोड़ना है जब तक ड्यूटी है हम कहीं नहीं जा सकते हैं।