सारनी। पाथाखेड़ा क्षेत्र में लगातार संक्रमित मरीज मिलने के कारण श्रमिकों में चिंता नजर आ रही है, इसको देखते हुए श्रम यूनियन ने समस्त अधिकारी कर्मचारीयों कामगारो का कोरोना जांच करने की मांग को लेकर वेकोलि महाप्रबंधक को पत्र सौंपा है। वर्तमान समय में पाथाखेड़ा क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉज़िटिव केस की बढ़ोतरी होती जा रही है। पूर्व में सभी कर्मचारी कामगार व अधिकारी का पीएमई टेस्ट क्षेत्रीय चिकित्सालय में करवाते थे। कोरोना काल की वजह से पीएमई टेस्ट चिकित्सालय में नहीं हो पा रहे हैं, लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से खदान के सभी कर्मचारी व कामगार को खतरा बना रहता है। अगर क्षेत्र में ऐसी ही स्थिति बनी रहे व किसी भी खदान व कार्यालय में कोई कोरोना पॉजिटिव पाया गया तो क्षेत्र की स्थिति बहुत खराब होने की संभावना है ऐसी स्थिति में कोरोना टेस्ट करवाना अतिआवश्यक है। जिसको लेकर श्रमिक संगठनों ने अनुरोध है कि क्षेत्र की सभी खदानों व इकाइयों पर कोरोना जांच करवाने की व्यवस्था करें जिससे पाथाखेड़ा क्षेत्र के समस्त लोग सुरक्षित रहे। वही इस दौरान बीएमएस के देवेंद्र कुमार भादे, विजय मिश्रा कल्याण समिति सदस्य, राकेश वाईकर कल्याण समिति सदस्य, मनीष सिंह ठाकुर, जगदीश डिगरसे कल्याण समिति सदस्य सहित यूनियन ने मांग करी कि श्रमिकों की कोरोना जांच की जाए।