सारनी। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान का समर्थन करते हुए स्थानीय गायत्री परिवार के सैकड़ों कार्यकर्ता अपने-अपने घर में ही दिन भर साधना हवन पूजन स्वाध्याय आदि करते हुए गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा दिये निर्देशानुसार यज्ञ में कोरोना विषाणुनाशक मंत्र एवं इसके द्वारा उत्पन्न रोग तथा इस आपदा के निवारण के लिए अलग-अलग मंत्रों से आहुतियाँ देंगे। महामृत्युंजय मंत्र का भी जाप करेंगे। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी देते हुए गायत्री प्रज्ञा पीठ सारनी के प्रवक्ता ने बताया कि प्रज्ञापीठ में प्रतिदिन होने वाले यज्ञ में भी विषाणु नाशक आहुतियाँ दी जा रही है तथा सभी कार्यकर्ताओं को भी घर में इन मंत्रों से यज्ञ करने हेतु निर्देशित किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय गायत्री परिवार के देश भर में स्थित शाखाओं में गायत्री परिवार से जुड़े करोड़ों कार्यकर्ता भी रविवार को इस जनता कर्फ्यू में भाग लेंगे। महामारी से बचाव के लिए अपने अपने घरों में प्रातः 10 बजे यज्ञ तथा सायं 5 बजे शंखनाद डफली घंटी आदि बजाकर ॐ नाद आदि करेंगे।