सारनी। संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनय मालवीय, कालीमाई व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश हारोडे प्रकाश शिवहरे ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश और दुनिया में दहशत का माहौल है। लगातार देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है विज्ञान ने कोरोना के इलाज के लिए अभी किसी भी दवाई या वैक्सीन का निर्माण नहीं किया है। कोरोना को हराने के लिए सावधानी ही सुरक्षा है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि नगर के सभी व्यापारी कोरोना को हराने के लिए जनता कर्फ्यू का समर्थन करते है और सभी व्यापारी साथियों के साथ-साथ आम जनता से अपील करते हैं। कि जनता कर्फ्यू के समर्थन करे और सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। क्योंकि कोरोना वायरस को लेकर अभी तक किसी भी तरह की वैक्सीन नहीं बनी है और पूरे विश्व में यह बीमारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है सावधानी में ही सुरक्षा है। सावधानी के रूप में ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें लगातार अपने हाथ धोए सैनिटाइजर का यूज़ करें संक्रमित लोग चेहरे पर मास्क लगाकर ही घूमे साथ ही अगर कोई संक्रमित व्यक्ति जो विदेशों से दौरा कराया है और अपना उपचार नहीं करा रहा है। इसकी जानकारी भी स्वास्थ विभाग को दें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *