सारनी। पाथाखेड़ा पुलिस द्वारा 34 हजार रुपये के चोरी का खुलासा करके 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जानकारी अनुसार क्षेत्र में बढ़ती हुई चोरियों को देखकर पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के आदेश से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रद्धा जोशी के मार्गदर्शन में एसडीओपी अभय राम चौधरी द्वारा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान को आदेशित कर टीम का गठन किया गया। जिस टीम में उप निरीक्षक नितिन पाल, सहायक उपनिरीक्षक जीपी बिल्लोरे, प्रधान आरक्षक जगन्नाथ सिंह ठाकुर, आरक्षक अभिषेक सिंह, गजानन, रमेश, विनोद, सोनू सूर्यवंशी तथा सुभाष रघुवंशी ने मुखबिर लगाकर पता किया। जिसमें पता चला कि शान गिरी निवासी ओझाढाना बगडोना व दमुआ के रहने वाले सोनू पंडाग्रे साथ में मिलकर चोरी किया है। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान शान गिरी ने बताया कि चोरी का सामान मैंने अपने घर में छुपा कर रखा है जिन्हें पुलिस द्वारा जप्त किया गया। इस जप्ती सामान में पेश करने पर एक 43 इंची एलईडी कीमती, एक होम थिएटर, 2 जोड़ी चांदी की पायल, 4 नग एक नाक की सोने की नथ, सेटअप बॉक्स जिनकी कीमत कुल 34 हजार की कीमत के सामान पाये गये। वही पुलिस द्वारा आरोपी सोनू पंडाग्रे व शान गिरी को न्यायालय पेश किया गया।