सारनी। प्रखर राष्ट्रवादी  और भारतीय जनसंघ के संस्थापक  डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी शाहपुर मंडल के प्रभारी रंजीत सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक  में आजीवन सहयोग निधि और 25 तारीख को पार्टी बैतूल जिला कार्यालय में मीसा बंदियों के हो रहे सम्मान कार्यक्रम में शाहपूर मंड़ल के मीसा बंदियो को भी सम्मान किया जायेगा। मंडल प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ‘एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे’ का नारा देकर जम्मू-कश्मीर के सर्वांगीण विकास हेतु धारा 370 और 35A को समाप्त करने की प्रेरणा का बीजारोपण करने वाले जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर पार्टी कार्यकर्ता  प्रत्येक बूथ पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करे मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया बैठक में जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत सोनी, पूर्व मड़ल अध्यक्ष सतीश मिश्रा,युवा नेता आकाश कुदारे, आशीष शुक्ला, हर्षित शुक्ला, नारायण यादव, कपिल प्रधान, शेखर प्रजापति, उमेश पाटील और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे |

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *