सारनी। 23 जून को खंडवा में बैतूल जिले के ग्राम मोही के निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी किसनलाल सोनी का स्वर्गवास 99 वर्ष की आयु में हो गया है। जिनके स्वर्गवास पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. कृष्णा मोदी ने उन्हे श्रद्धांजली दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. कृष्णा मोदी ने बताया कि आज से करीब 5-7 वर्षो पहले वे अपने रिश्तेदार महेश सोनी के यहां आया करते थे तथा मुझसे मेरे निवास स्थान पर आकर चर्चा आदि किया करते थे। वे मुलताई शहर से कुछ ही दूरी पर मोही ग्राम के निवासी रहे तथा उनके भतीजे खंडवा शहर में थे, जिसके बाद वे उनके पास चले गये थे। उनके निधन से हमारे देश में एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कम हो गया जिन्होने आजादी की लड़ाई में जवानी के समय में अपनी शारीरिक, मानसिक, कुर्बानी देकर जन आंदोलन को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है।