सारनी। भोजपुरी एकता मंच सारनी के तत्वाधान में मंगलवार सुबह 11 बजे सिनेमा जगत के सुप्रसिद्ध कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच करवाने तथा दोषियों को सजा दिलवाने की मांग को लेकर भारत के राष्ट्रपति के नाम पाथाखेडा चौकी प्रभारी नितिन पाल को ज्ञापन सौंपा गया। भोजपुरी एकता मंच के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि सिनेमा जगत के कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए। सोशल मीडिया प्रिंट मीडिया फिल्मी जगत के जाने-माने कलाकार द्वारा उनके आत्महत्या के पीछे मानसिक प्रताड़ना व साजिश की बू आ रही है। फिल्मी उद्योग जगत में विदेशी फंडिंग एवं दाऊद इब्राहिम का पैसा लगे होने कारण छोटे पर्दे से आने वाले कलाकारों को मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। सुशांत सिंह राजपूत को क्यों आत्महत्या करना पड़ा वह कौन लोग हैं जो लोग उसे मानसिक प्रताड़ना दे रहे थे। ऐसी क्या वजह थी एक उभरते हुए कलाकार को अपनी जिंदगी खत्म करनी पड़ी। जबकि उनकी पिक्चर एमएस धोनी एवं छिछोरे को राष्ट्रीय अवार्ड मिलना चाहिए। लेकिन किन लोगों के इशारे पर यह साजिश की गई। इसकी जांच होनी चाहिये,भोजपुरी एकदम मंच राष्ट्रपति महोदय से सीबीआई जांच की मांग करती है। वही कार्यक्रम मे भोजपुरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष रंजीत सिह,क्षत्रिय राजपूत समाज के अध्यक्ष अरुण सिहं,भोजपुरी एकता मंच के जीपी सिहं,नन्हें संजीव सिह,संजय प्रजापति,प्रमोद सिह,हलचल गुप्ता,नरेन्द्र सिह,विक्की सिह,बटेश्वर भारती,रमेश कुमार राय,राजनारायण शिवनाथ सिहं,प्रमोद गुप्ता,छविनाथ भारद्वाज,सुनील सिहं,बाबू सिंह,हलचल गुप्ता,भूषण कांति,प्रभात सिहं,दीपक सिहं,राजकिशोर,सुभाष सिहं,पप्पू सिंह,विजेन्द्र शेरू सिहं,अंजनी सिह,पकंज सिह,रमेश सिहं,अंकित सिहं उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *