बैतूल। सूबे में निजाम बदलने के बाद पूर्ववर्ती सरकार में पदस्थ हुए अफसरों की जिले से रवानगी शुरू हो गई है। 4 माह पूर्व बैतूल एसपी की कुर्सी संभालने वाले आईपीएस आफीसर धमेन्द्र सिंह भदौरिया का राज्य शासन ने तबादला कर पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया है। इधर सेनानी 23 वीं वाहिनी विस बल भोपाल में पदस्थ 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी सुश्री सिमाला प्रसाद को बैतूल पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मप्र शासन गृह विभाग के अबर सचिव आर आर भोसले द्वारा 22 जून को 39 आईपीएस अफसरों की तबादला सूची जारी की गई। जिसमें 15 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर में विस बल में पदस्थ आईपीएस ऑफिसर धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ने 15 फरवरी 2020 को बैतूल एसपी की कमान संभाली थी। मप्र में भाजपा की सरकार काबिज होने के बाद जिस तरह वरिष्ठ प्रशासनिक पुलिस अफसरों के तबादले का सिलसिला शुरू हुआ था उससे बैतूल एसपी के तबादले के कयास भी लगाये जा रहे थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *