सारनी। सारनी नगर के युवा समाजसेवी महाकाल सेवा समिति के सदस्य एवं समय-समय पर हर सामाजिक कार्यों में हमेशा तत्पर रहने वाले युवा राहुल कापसे को केसरिया हिन्दू परिषद संगठन बैतूल जिले का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। जानकारी अनुसार इनकी नियुक्ति परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश शर्मा के अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष दिनेश चढो़कार ने कि है। इस अवसर पर राहुल कापसे ने कहा कि गौ सेवा नारायण सेवा ही परिषद का मुख्य उद्देश्य है उन्होने कहा कि  केसरिया हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है भरोसा जताया है मैं उसे बखुबी निभाऊंगा, साथ ही क्षेत्र में संगठन का कार्यकारिणी का गठन भी जल्द किया जायेगा। वही राहुल की नियुक्ति पर उन्हें इष्ट मित्रो ने बधाई प्रेषित की।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *