सारनी। युवा कांग्रेस द्वारा बढ़ते डीजल पेट्रोल के दामों को लेकर सारनी युवा कांग्रेस ने अर्ध नग्न होकर विरोध स्वरूप प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम सारनी एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन। युवा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्र वाडिवा, आईटी सेल के जिला अध्यक्ष भूषण कांति ने बताया की आज कोरोना वायरस जैसी महामारी से देश आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा हैं और केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार सरकार डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाने का काम कर रहीं,जिससे यह साबित होता हैं की देश के प्रधानमंत्री को आम नागरिकों कि चिंता नहीं।
नरेन्द्र वाडिवा एंव युवा कांग्रेस के जिला सचिव हेमंत धोटे ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट होंने के बावजूद भी केन्द्र सरकार आम नागरिकों को राहत नहीं दे रहीं हैं।फसल बोनी का समय होंने के कारण किसानों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा हैं,एवं आवश्यक वस्तुओं के आवागमन करने वालें वाहन पर आर्थिक बोझ पड़ने के कारण आवश्यक वस्तु के दामों में भी वृद्धि हो रही हैं।
इस प्रदर्शन में उपस्थित
भूषण कांति, संदीप पासवान, नरेन्द्र वाडिवा, हेमंत धोटे, तरूण पाल, गौतम नागले, हितेश निरापूरे, संदीप पंडोले, पारस आठनेरे, आकाश शुक्ला, सोनू पाटिल, शोहेब खान, अजय खातरकर, गणेश नागवंशी एवं समस्त युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *