मुख्यमंत्री ने हेमंत खंडेलवाल को दूरभाष पर किया आश्वस्त
बैतूल।
 जिले के घोड़ाड़ोगरी एवं शाहपुर को पुन: नगर परिषद का दर्जा शीघ्र मिलेगा। यह आश्वासन मंगलवार रात्रि को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सांसद एवं भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को दूरभाष पर हुई चर्चा के दौरान दिए।
श्री खंडेलवाल ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री को बताया कि वर्ष 2018 में भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वयं मुख्यमंत्री ने ही घोड़ाड़ोगरी और शाहपुर को नगर परिषद बनाने की घोषणा की थी। तथा राज्य शासन द्वारा आदेश भी जारी कर दिए थे। परंतु प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद इस आदेश को पलटते हुए निरस्त कर दिया गया था। प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनने के बाद दोनो क्षेत्र की जनता द्वारा लगातार यह मांग की जा रही थी। श्री खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डा. योगेश पंडाग्रे, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, एवं जिला संगठन भी घोड़ाड़ोगरी, शाहपुर को पुन: नगर परिषद दिए जाने के पक्ष में है।
श्री खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री से इस संबंध में आदेश जारी करने का अनुरोध किया। श्री खंडेलवाल के अनुरोध पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वस्त किया कि इस पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। श्री खंडेलवाल ने बताया कि जनता एवं भाजपा नेताओ, संगठन की मांग को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस सबंध में शीघ्र आदेश जारी होने की आशा व्यक्त की है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *