• मुख्यमंत्री चौहान के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंत्री सुहास भगत भी मौजूद रहे
  • मेदांता हॉस्पिटल में सोमवार रात को यूरेनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन पर डॉक्टरों को ऑपरेशन करना पड़ा था

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को दोपहर बाद लखनऊ के मेंदाता अस्पताल में भर्ती राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत भी मौजूद थे। तीनों नेता विशेष विमान से लखनऊ पहुंचे और हवाईअड्डे से सीधे अस्पताल पहुंचे। यहां राज्यपाल टंडन भर्ती हैं। उन्होंने टंडन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुलाकात के बाद चौहान समेत तीनों नेता विमान से वापस भोपाल निकल आए हैं। टंडन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। एक दिन पहले ही शिवराज ने ट्वीट करके राज्यपाल के जल्द ठीक होने की कामना की थी। 

वेंटिलेटर पर रखा गया
85 साल के टंडन की लखनऊ में शुक्रवार देर रात तबीयत खराब हो गई थी। मेदांता हॉस्पिटल में रात में ही डॉक्टरों को उनका ऑपरेशन करना पड़ा था। अभी वे आइसीयू में भर्ती हैं। अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया था कि अब हालत पहले से बेहतर है। उनका उपचार चल रहा है। लेकिन, अब उनकी दोबारा स्थिति नाजुक हो गई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी मॉनिटरिंग कर रही है।

चार दिन पहले तकलीफ हुई थी
गुरुवार को राज्यपाल को बुखार, यूरिन करने में तकलीफ और सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शनिवार को जांच में यूरेनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन पाया गया। ऐसे में एंटीबायोटिक की डोज दी गईं। संक्रमण कम होने पर बुखार कम हुआ। मेडिकल डायरेक्टर डॉ. कपूर के मुताबिक, डॉक्टरों ने रात में लीवर की जांच का फैसला किया। इसमें बारीकी से देखने के लिए सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया। इसके बाद पेट में रक्तस्राव होने लगा। यह रक्त पेट में इकट्ठा हो रहा था, जो घातक हो सकता था। लिहाजा, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर रक्त साफ कर ब्लीडिंग बंद की। इसके बाद उन्हें दोबारा आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *