सारनी। सारनी पुलिस के द्वारा सोमवार को विक्षिप्त महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी एफआईआर कर आरोपी की खोजबीन करके पूछताछ की जा रही है। सारनी थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को शॉपिंग सेंटर में एक व्यक्ति के द्वारा विक्षिप्त महिला से अश्लील हरकत करने का वीडियो वायरल किया गया था। जिसकी जांच पड़ताल करने के पश्चात विक्षिप्त महिला के पिता की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध किया गया। जिसमें धारा 354 एसटी,एसटी एक्ट के तहत 37 वर्षीय विक्षिप्त महिला के साथ अश्लील हरकत करने का मामला पंजीबद्ध किया गया है। इस मामले में वायरल वीडियो ने दिख रहे अनिल मालवीय को पुलिस ने आरोपी बनाकर पूछताछ जारी रखी है। गौरतलब हो कि सारनी के शॉपिंग सेंटर में सोमवार को आरोपी द्वारा विक्षिप्त महिला से अश्लील हरकत की जा रही थी जिसे देखते कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में वीडियो बनाया था और उसे वायरल किया। उस वीडियो के वायरल होते ही कई समाज के लोगों ने निंदा करते हुए वीडियो में देख रहे युवक पर एफआईआर करने की मांग उठाई थी। जिसके 1 दिन के पश्चात सारणी पुलिस ने इस मामले में अपनी तत्परता दिखाते हुए विक्षिप्त महिला के पिता की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति पर मामला दर्ज किया और उक्त आरोपी की खोजबीन कर उसे पूछताछ कि। वही संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी को बुधवार को माननीय न्यायालय बैतूल पेश किया जा सकता है।

इनका कहना हैं…

सोमवार को विक्षिप्त महिला के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की खोजबीन की गई, तथा आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

अलका राय, सब इंस्पेक्टर, सारनी थाना

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *