प्रकरण की पुनः उच्च स्तरीय जांच करने की मांग
बैतूल। पत्रकार मनोज देशमुख पर दर्ज हुए झूठे प्रकरण के मामले में सोमवार को जिला मुख्यालय के पत्रकारों ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को ज्ञापन झूठे प्रकरण की पुनः जांच कराने की मांग की है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक डीएस भदौरिया से फोन पर चर्चा कर उक्त मामले में निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि पत्रकार मनोज देशमुख दूरदर्श, इंडिया न्यूज, न्यूज एजेंसी एएनआई के जिला प्रतिनिधि हैं। वे लॉकडाऊन में बीते 29 मार्च 20 को चंद्रशेखर वार्ड में लोगो की मजबूरी का फायदा उठाकर कुछ व्यापारी महंगे दामों में दाल बेचने की सूचना पर इसका कवरेज करने गए थे। लॉक डाउन में दाल बेचने वाले पर पुलिस ने मामला कायम किया। लेकिन व्यापारियों के दबाव में आकर पुलिस द्वारा पत्रकार मनोज देशमुख पर झूठा पकरण दर्ज कर दिया गया। पत्रकार पर झूठे प्रकरण को लेकर अनुराग मालवीय, रजत परिहार, क्षेत्रपाल शर्मा, सतीश साहू, अमित कसेरा, नीरज वराठे, नन्हे चंद्रवंशी, अनिल कजोडे, प्रकाश खातरकर, चाणक्य राखडे, मनोज देशमुख ( आवेदनकर्ता ) ने गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *