सारनी। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के लिए एक खुशियों की सौगात लेकर आई जिसके बाद भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने बताया कि लगातार 18 दिनों से चले आ रहे इस घटनाक्रम का सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश जारी किया फ्लोर टेस्ट से डरी हुई कांग्रेसी सरकार अंततः 20 मार्च को सुबह 12 बजे मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने राज्यपाल महोदय को इस्तीफा सौंप दिया। मध्य प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास की जीत हुई आज सर्वत्र मध्यप्रदेश में खुशी का माहौल है हर घर-घर में  अपनी पार्टी की वापसी पर खुशियों का माहौल है। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में इस जीत का जश्न मनाने के लिए मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, जिला मंत्री रंजीत सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह,नपा उपाध्यक्ष भीमबहादूर थापा, दशरथ सिंह जाट, श्याम मदान, समीर मशीद, प्रकाश शिवहरे, किशोर बरदे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मुंह मीठा कराया और सभी ने झुककर अभिवादन कर एक दूसरे को बधाई भी दी। दोनों केंद्रीय नेतृत्व नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, बीडी शर्मा, गोपाल भार्गव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा सहित प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विनय मदने, दिलीप झोड़, राजकुमार नागले,  मुकेश यादव, प्रकाश ड़ेहरिया, मारुति पांसे, रमेश हरोड़े, राजू बत्रा, बबलू रघुवंशी, अजय साकरे, संदीप झपाटे,ननागेन्द्र निगम, प्रवीण सोनी, योगेश बर्डे, अरुण मकोड़े, पप्पू यादव, मारुति पांसे, जसवंत, राहूल कापसे, विनी राय, सन्तू झरबड़े, राकेश भादे, गणेश पाल, सुनील पाटिल, बाबी हैदर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *