सारनी। हाई टेम्परेचर से ग्रसित मिले चाराें, अस्पताल में उपचार के बाद तीन की हालत ठीक, एक को फ्लू और कोल्ड होने के कारण माना संदिग्ध, कंपनी को काम बंद करने की सलाह।
सारनी। सतपुड़ा पावर प्लांट के स्विच यार्ड में ट्रांसफार्मर इंस्टॉलेशन करने आई कंपनी के चार कर्मचारियों में हाई टेंम्परेचर की शिकायत आई। स्थिति नाजुक होने के कारण चारों को पावर जनरेटिंग कंपनी के अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां उपचार के बाद तीन की स्थिति सामान्य बताई गई है। जबकि एक में संदिग्ध लक्षण दिखाई दिए हैं। इसे काम से छुट्‌टी देकर आराम करने की सलाह अस्पताल प्रबंधन ने दी है। कोरोना वायरस की दहशत के बीच सारनी में यह संदिग्ध पहला मामला है।
पूरी दुनिया में कोरोना महामारी की दहशत के बीच गुरुवार को सारनी में भी कुछ संदिग्ध मरीज मिले हैं। हालांकि इनमें कोई बड़ी बीमारी के लक्षण नहीं मिले, लेकिन एहतियातन अस्पताल प्रबंधन ने एक कर्मचारी संदिग्ध मानते हुए कंपनी से इसे छुट्‌टी देकर आराम करने की सलाह दी है। दरअसल, सतपुड़ा पावर प्लांट के स्विच यार्ड में 400 केवी और 220 केवी कन्वर्ट करने वाला ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया जा रहा है। इसका काम करने के लिए भोपाल से एक कंपनी बुधवार को यहां आई थी। गुरुवार को काम के दौरान स्विच यार्ड में चार कर्मचारियों को बुखार जैसी परेशानी हुई। इसके बाद इन्हें पावर जनरेटिंग कंपनी के अस्पताल लाया गया। यहां जांच और उपचार के बाद तीन की स्थिति सामान्य हो गई, लेकिन एक को ज्यादा सर्दी और खांसी हो रही थी। इसलिए प्रबंधन ने इसे एहतियातन काम से छुट्‌टी देकर आराम करने की सलाह कंपनी को दी। कंपनी के डॉक्टर्स किसी बीमारी का नाम बताए इसे संदिग्ध मान रहे हैं। हालांकि इसकी पूरी जांच के बाद ही कोई स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
कंपनी के सारे अस्पतालों को किया जाएगा आइसोलेटेड
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सारनी, खंडवा, बिरसिंहपुर, अमरकंटक समेत सभी अस्पतालों को आइसोलेटेड किया जा रहा है। कर्मचारियों के लिए कंपनी स्तर के चीफ मेडिकल एंड हैल्थ आफिसर ने एडवाइजरी जारी की है। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड अलग बनाए जा रहे हैं।
कोट्स
एक मरीज में संदिग्ध लक्षण मिले
सुबह भोपाल चार मरीज अस्पताल आए थे। धूप में काम के दौरान टेम्परेचर हाई था। बाद में तीन सामान्य हो गए, लेकिन एक में संदिग्ध लक्षण मिले हैं। मरीज ने एलर्जी होने की बात की है, लेकिन उसे काम नहीं करने की सलाह दी गई है। कंपनी को इसे छुट्‌टी देकर आराम करने देने को कहा गया है। कंपनी के सभी कर्मचारियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। सावधानी रखने को कहा गया है। सभी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारी जा रही है।
डॉ. एके अग्निहोत्री, चीफ मेडिकल आफिसर मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *