सारनी। 250 किसान संगठनों के अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आव्हान पर देश भर में मन्दसौर गोली चलाने की तीसरी बरसी पर 6 शहीद किसानों की स्मृति में कर्जा मुक्त पूरा दाम अभियान चलाया गया। जिसमें मध्यप्रदेश के विभिन्न जिले में किसान संघर्ष समिति ने अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के घटक संगठनों के साथ 20 जिलों में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसी क्रम में सारनी में भी किसान संघर्ष समिति के माध्यम से सारनी थाना प्रभारी के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश सौपा। किसान संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव एड. राकेश महाले ने बताया कि इस ज्ञापन में कहा गया कि मन्दसौर पुलिस गोली चालन की 6 जून को तीसरी बरसी थी, लेकिन गोली चालन करने वाले पुलिसकर्मियों पर ना तो हत्या के मुकदमें दर्ज किये गये और ना ही किसानों पर लादे गये फर्जी मुकदमों का खात्मा किया गया है। मन्दसौर के 6 शहीद किसानों का स्मारक भी नहीं बना है। मन्दसौर के किसानों ने कर्जा मुक्ति एवं पूरे दाम सहित जिन समस्याओं को लेकर तीन वर्ष पहले आन्दोलन किया था, उनका निराकरण भी नही हुआ है। साथ ही किसानों के दूध का दाम घटाकर सरकार ने किसानों की कमर तौड़ दी है। लाॅकडाऊन के दौरान किसानों की सब्जी खेत मे ही सड़ जाने की भरपाई भी सरकार ने नही की है।  इस परिस्थिति में हमारे द्वारा अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले मन्दसौर शहीद किसान स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री के नाम थाना प्रभारी को यह ज्ञापन सौपा गया। जिसमें किसानों एवं मंदसौर में पुलिस द्वारा किसानों चलाई गई गोली के मामले की तीसरी बरसी पर उन किसानों के लिए मांग इस ज्ञापन के माध्यम से की गई। ज्ञापन सौपते वक्त भुतपुर्व सैनिक मुन्ना कापसे, रवि थोराट, जगदीश धुर्वे, सुमित हुरमाडे, हरीश पटेले, फुन्ना लाल सलामे, अजय सरनकर, अशोक उइके सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *