सारनी। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा जिला मंत्री रंजीत सिंह मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर महोबे अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमार नागले नपा उपा० भीम बहादूर थापा के मुख्य आतिथ्य में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशों अनुसार प्रदेश अध्यक्ष माननीय  वी ड़ी शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल  भारतीय जनता पार्टी जिले के अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला  बैतूल हरदा हरसूद के लोकप्रिय सांसद दुर्गादास उईके और आमला सारनी क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक योगेश पंडाग्रे  के मार्गदर्शन अनुसार भाजपा मंडल सारनी में इस भीषण कोरोना महामारी से लोगों को बचने हेतु मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण का कार्यक्रम भाजपा मंडल सारनी में शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड क्रमांक छह में सभी नागरिकों को लगभग 300 मास्क एवं डेढ़ सौ सैनिटाइजर की बोतल बाटी गई इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिले के मंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि हम सभी लॉकडाउन के पांचवें दौर से गुजर रहे हैं लगातार जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है हम सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चेहरे पर मास्क लगाकर जिंदगी को जीने की आदत डालनी पड़ेगी। तभी हम सुरक्षित रह पाएंगे और हमारा परिवार भी सुरक्षित रह पाएगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने कहा कि जिस तरह से हम सभी अभी पिछले लॉक डाउन में हम लोगों ने नियमों का पालन किए थे वैसे ही आगामी एक-दो वर्षों तक हम सभी को अपने जीवन में अनुशासन के तौर पर लॉकडाउन के नियमों का पालन करते रहना पड़ेगा 6 गज की दूरी बहुत जरूरी इस नारा को चरितार्थ करना पड़ेगा घर से अगर हम बाहर निकले तो हम सभी को मास्क अपने चेहरे पर लगाना जरूरी होगा तभी हम अपने परिवार के साथ पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। पार्टी का यह कार्यक्रम सभी मोर्चा प्रकोष्ठों को दिया गया है प्रदेश नेतृत्व जिला नेतृत्व के द्वारा दिए गए हर कार्यक्रम को भाजपा मंडल सारनी पूरी तरह संपन्न करेगा। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे ने कहां कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा पूरे बैतूल जिले में 29 मंडलों में मास्क वितरण और सैनिटाइजर वितरण का कार्यक्रम आगामी 11 तारीख तक संपन्न करने जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो जी के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति मोर्चा बैतूल जिले के हर मंडल पर पहुंचकर पूरे जिले में इस कार्यक्रम को संपन्न करेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा,अनु जा मोर्चा मंडल महामंत्री प्रकाश डेहरिया, उपाध्यक्ष राहुल कापसे,योगेश बरडे, विनय मदने,  अरुण माकोडे, रेवाशंकर मगरदे,नागेंद्र निगम, अशोक मांडवे, सतीश बौरासी, शिबू सिंह, विनी राय, मुलेश रणित, प्रवीण कनाठे दीपक भुमरकर  संतोष रकसले पंजाबराव चौकिकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *