सारनी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचि मोर्चा बैतूल के जिला अध्यक्ष किशोर महोबे ने प्रेस नोट जारी कर बताया की आज दिनांक 4 जून 2020 को जूम ऐप के माध्यम से अनुसूचित जाति मोर्चा नर्मदा पुरम संभाग की बैठक में प्रमुख रूप से मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज केरो,महामंत्री मुकेश कंडवाल, एवं नर्मदा पुरम संभाग की प्रभारी श्रीमती मोहिनी शाक्यवार एवं बैतूल जिला के लोकप्रिय सांसद श्री दुर्गादास उइके, आमला के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे एवं बैतूल के यशस्वी जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला एवं मोर्चा के अध्यक्ष किशोर महोबे एवं महामंत्री अनिल मंडलकर, सतीश बोरासी जी, सुरेश गायकवाड,विजय कर, मनीष मिसर, अरुण मकोड़े, शेषकर, राजकुमार नागले ,आमला से लाजवंती नागले, आरती झरबड़े, अशोक नागले ,जयंत गोहे ,बैतूल से शेषकर ,बेलेजी ,एवं मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी ने संभाग की बैठक में जूम ऐप माध्यम से बैठक में भाग लिया।प्रदेश अध्यक्ष ने कहां की मोर्चा को बैतूल जिले में सभी मंडलों पर फेस मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण करना है एवं सभी लोगों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाना है।