भोपाल.राजधानी भोपाल में एसबीआई के हेड ऑफिस में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां काम करने वाली एक महिला कर्मचारी पर कोरोना पॉजिटिव होने का शक हुआ. आनन-फानन में पूरे हेड ऑफिस को खाली करा लिया गया. सभी अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई.

सुबह के वक्त जब एक महिला कर्मचारी का टेम्प्रेचर चेक किया गया, तो उसमें कोरोना के लक्षण पाए गए. महिला हेड ऑफिस की तीसरी मंजिल पर थी वह एक सफाई कर्मी है. जब यह बात आला अधिकारी को पता चली तो तत्काल आनन-फानन में पूरे हेड ऑफिस को खाली करा दिया गया. पूरे स्टाफ की छुट्टी कर दी गई. इसके साथ ही मेन गेट पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया. सुरक्षाकर्मियों ने  ऑफिस खाली होने के बाद किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की परमिशन नहीं दी. सभी को गेट पर रोक दिया गया. इस अफरा-तफरी की वजह से मेन रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई.

पूरा ऑफिस सेनिटाइज
हेड ऑफिस में संदिग्ध कोरोना पॉजिटिव महिला मिलने पर हड़कंप मच गया. ऑफिस से बाहर आए  स्टाफ ने बताया कि ऑफिस को सैनिटाइज कराया जा रहा है.कोरोना संदिग्ध महिला के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है.सिर्फ ऑफिस को सैनिटाइज कराने का कहकर उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया  और जो कर्मचारी अंदर पहुंच गए थे उनको सेनेटाइज का हवाला देकर बाहर कर दिया गया.  स्टाफ के कई कर्मचारियों ने कहा कि  महिला कर्मचारी में कोरोना लक्षण पाए जाने की वजह से  स्टाफ की छुट्टी कर दी गई है.

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *