सारनी। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण के साथ- साथ कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए साधक 31 मई रविवार को अपने-अपने घरों में यज्ञ करेंगे। गायत्री परिवार की सारनी शाखा के प्रवक्ता ने बताया कि सारनी नगर एवं आसपास की पंचायतों के 1000 से अधिक घरों में यज्ञ के लिए पंजीयन हुए हैं। लॉकडाउन की स्थिति को ध्यान में रखते हुए मोबाइल संवाद, व्हाट्सएप तथा मोबाइल पंडित एप के द्वारा यज्ञ विधि प्रशिक्षण तथा मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई थी। आसपास की पंचायतों के ग्रामीण परिजन जिनके पास यज्ञ में प्रयोग की जाने वाली सामग्री उपलब्ध नहीं हो पाई उन्हें घर में ही उपलब्ध सामग्री जैसे घी, गुड़, चावल, गुगल, कपूर आदि को मिश्रित कर गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र तथा विषाणुजनित बीमारी नाशक विशेष मंत्रों की आहुतियाँ प्रदान कर यज्ञ सम्पन्न करने का आग्रह किया गया है। पूरे बैतूल जिला समिति के तत्वावधान में 30000 से अधिक घरों में यज्ञ सम्पन्न किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *