सारनी। विधुत मंडल कर्मचारी यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल जितेन्द्र वर्मा जवाइट सेक्रेटरी के नेतृत्व में एस आर सोनी अधीक्षण अभियंता मुख्यालय से मिला। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के स्थानीय चिकित्सालय में लगभग दो वर्ष से अधिक समय हो गया है। शिशु रोग विशेषज्ञ डाँक्टर का अभाव बना हुआ है। ईकाई 10 एवं 11 के निर्माण के बाद मध्यप्रदेश पावर जनरेटिग कंपनी लिमिटेड द्वारा 2009 से युवा तकनीकी कर्मचारियो की संयत्र सहायक एवं अभियंताओ की पदस्थापना हुई है। कंपनी के चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ डाँक्टर की नियमित पदस्थापना की भी मांग की गई है। दोनों विशेषज्ञ डाँक्टर के अभाव में नये कर्मचारियों को अपने परिवार के चिकित्सा हेतु परेशानी होती है । कर्मचारी बिना रेफर किये ही सारनी से बाहर बैतुल , नागपुर , भोपाल परिवार की चिकित्सा के लिए जाते हैं । मध्यप्रदेश पावर जनरेटिग कंपनी लिमिटेड के स्थानीय चिकित्सालय में शिशु रोग एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की पदस्थापना नियमित की मांग के साथ ही अन्य स्वास्थय सुविधा ओर कैश लेश मेडिकल फैसलिटी की भी मांग की गई है। कोरोना के चलते मास्क पहनकर सोशल डिसटेस बना कर पत्र निज सहायक को सोपा । इस मौके पर यूनियन की ओर से निर्मल प्रजापति , संदीप आरसे, दिनेश मेवाड़ा , सतीश कुमार , एवं आकाश यादव उपस्थित थे ।