वीडियो कान्फ्रेसिंग कर कार्यकर्ताओ से की चर्चा
बैतूल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर पार्टी डिजीटल तकनीक और वर्चुअल माध्यम से उपलब्धियो को जन जन तक पहुंचाएगी। उक्त उदगार भाजपा प्रदेष अध्यक्ष एवं सांसद वी डी शर्मा ने मंगलवार देर शाम पार्टी के सांसदो, विधायको, प्रदेष पदाधिकारियो, जिलाध्यक्षो की वीडियो कान्फ्रेसिंग से संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यकर्ताओ को प्रदेष महामंत्री (संगठन) सुहास भगत ने भी संबोधित किया। इस वीडियो कान्फ्रेसिंग द्वारा आयोजित बैठक में बैतूल जिले से सांसद डीडी उइके, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला शामिल हुए। मोदी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर आगामी कार्यक्रमो की चर्चा करते हुए प्रदेष अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि देष भर में वर्चुवल रैली के माध्यम से एक वर्ष की उपलब्धियो को जन जन तक पहुंचाई जाएगी। उन्होने कहा कि इस एक वर्ष में सरकार की उपलब्धियां ऐतिहासिक रही। पार्टी की सरकार ने जम्मू काष्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाने, लद्वद्वाख को केन्द्र शासित राज्य का दर्जा सहित सीएए लागू करना, तीन तलाक खत्म करना जैसे क्रांतिकारी फैसले लिए। वही वैष्विक महामारी कोरोना में जिस तरह भारत ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जो प्रयास किए उसकी पूरी दुनिया में प्रषंसा मिली है। श्री शर्मा ने कहा कि यह एक वर्ष उपलब्धियो भरा रहा जिसको जन जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ता केन्द्र ,राज्य सरकार के नियमो का पालन करते हुए नीचे तक ले जाने में महत्पूर्ण भूमिका निभाएं। प्रदेष महामंत्री (संगठन) सुहास भगत ने कहा कि कोरोना संकट के चलते हम केन्द्र सरकार की गाईड लाईन का पालन करते हुए डिजीटल तकनीक और वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियां जनता तक ले जा सकते है। उन्होने कहा कि 30 मई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाष नडडा का संबोधन फेसबुक पर लाईव होगा। कार्यक्रर्ता इसका प्रचार प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा लोगो को इस लाईव कार्यक्रम से जुडने के लिए प्रेरित करें। श्री भगत ने सभी से कहा कि कार्यक्रमो के संबध में व्यवस्थित योजना बनाकर क्रियान्वयन कराएं।