सारनी। 24 मई को राष्ट्रीय इंटक के महामंत्री एवं फेडरेशन के अध्यक्ष बेमरो विधायक का आकस्मिक निधन हो गया, जिनको पाथाखेड़ा क्षेत्र में वेकोलि मुख्यालय महाप्रबंधक कार्यालय में एवं इंटक के क्षेत्रीय कार्यालय में श्रमिक संगठनों के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। प्राप्त जानकारी अनुसार राष्ट्रीय इंटक के महामंत्री एवं फेडरेशन के अध्यक्ष बेमरो के विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह का स्वास्थ्य खराब होने के कारण 24 मई को उनका दिल्ली अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। जिनकी अंतिम विदाई राजकीय सम्मान के साथ 26 मई को बेमरो में दामोदर घाट में हुआ। जिसको लेकर पाथाखेड़ा क्षेत्र में सभी खदानों पर श्रमिकों ने पाली के आरंभ में तवा वन, तव टू, छतरपुर वन, छतरपुर टू, शोभापुर खदान, सारनी खदान तथा वर्कशॉप में शौकसभा एवं मौन धारण कर शोक व्यक्त किया। जिसके पश्चात पाथाखेड़ा क्षेत्र के वेकोलि मुख्यालय मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में महाप्रबंधक पीके चौधरी, कार्मिक प्रबंधक राजेश नायर, निखिल निमजे एवं अन्य अधिकारी इंटर के क्षेत्रीय अध्यक्ष मो. आसिफ खान, महामंत्री भरत सिंह, सादिक रिजवी, सुरक्षा समिति सदस्य, निजाहत खान, वीरू सिंह सहित अन्य पदाधिकारीयो ने स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर मौन धारण करके शौक मनाया। वहीं महाप्रबंधक कार्यालय के पास इंटक के क्षेत्रीय कार्यालय में पांचों श्रमिक संगठन के सदस्यों ने स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि दी। जिसमें बीएमएस के प्रकाश राव, विजेंद्र सिंह, एचएमएस के अशोक नामदेव, एटक के श्रीकांत चौधरी, सीटू के अशोक बुंदेला एवं अन्य सदस्यों उपस्थिति में इंटक कार्यालय में इंटक अध्यक्ष, महामंत्री श्याम यादव, जावेद कुरेशी, अशोक सेलकरी, यासिर खान, प्रमोद भारती, महेंद्र यादव, मनोज मानकर, खेमचंद्र जावरे, काबिस खान, सुमित अग्रवाल, भीमचन्द्र सोलंकी, चंदन चौधरी उपस्थित रहें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *