बैतूल। सेन समाज बैतूल द्वारा सैलून दुकाने शुरू करने की मांग को लेकर भारतीय युवा सेन समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष भीम जयसिंगपुरे व नगर अध्यक्ष संजु श्रीवास के नेतृत्व में सांसद डीडी उइके को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में चिंटु मदारपुरे व ललित रायपुरे ने बताया कि जिला प्रशासन ने बैतूल जिले में लगभग सभी प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दे दी है और कलेक्टर महोदय द्वारा जारी आदेश में सैलून प्रतिबंध का कोई उल्लेख नहीं है। इसके बावजूद भी प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा सैलून को बंद करवाया जा रहा है। कैलाश चौहान ने बताया कि गृह मंत्रालय मप्र शासन द्वारा 20 मई 2020 को अपने आदेश में कहा है कि सैलुन दुकाने शर्तो के साथ शुरू की जा सकती है। ज्ञापन में मांग की गई है कि सैलून खोलने की अनुमति प्रदान करने की कृपा करें।