तहसीलदार व मुख्य नगर पालिका ने देर रात्री तक बगड़ोना सारनी मे मार्किग करवाई एव व्यपारियो को दी हिदायत
सारनी। कोरोना वायरस (कोविड-19) को लेकर घोषित किये गए लॉकडाउन के दौरान बैतूल जिला कलेक्टर ने कुछ छूट देते हुए आदेश जारी किए इसके बाद जिले में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नॉए करने एवं बाहर से आए लोग की संख्या बढ़ने पर दिए गए आदेशों को पूर्व की तरह कर दिया गया था। जिसके पश्चात 18 मई को भारत के प्रधानमंत्री द्वारा 4.0 की घोषणा की गई, 1 दिन बाद जिले में जिला कलेक्टर राकेश सिंह द्वारा आदेश जारी कर दाएं-बाएं और की दुकानें को खोलने के निर्देश दिए गए। जहां सोमवार की शाम लगभग 8:30 बजे घोड़ाडोंगरी तहसीलदार, नपा सीएमओ ने बगडोना, सारनी में पहुँचकर सड़कों के किनारे मार्किंग करवाई। वही मंगलवार को इसके बाद सारनी, पाथाखेड़ा, बगडोना क्षेत्र में बायीं ओर की दुकानें प्रातः 10 बजे के बाद कई दुकानें खुली। जो कि शाम 6 बजे तक खुली रही, इस दौरान दुकानों पर खरीदारी का मिलाजुला असर दिखाई दिया। इस दौरान दुकानदारो ने सोशल डिस्टेंसिग एवं अन्य नियमो का पालन भी किया। वही इसके अलावा सारनी पुलिस प्रशासन द्वारा नियमों के उल्लंघन ना हो इसको लेकर समय-समय पर पुलिस की टीम बनाकर नगरों में गश्त की जा रही है।