बैतूल। जिले में एक साथ 6 लोगो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इनमे एक साल का बच्चा भी शामिल है। सभी मजदूर है। जो मुंबई महाराष्ट्र से यहां पहुचे थे।

डीएचओ डॉ आरके धुर्वे के मुताबिक घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के शोभापुर गांव के चार और कतिया कोयलारी में दो पॉजिटिव मिले है। इन सभी लोगो को घोड़ाडोंगरी के हॉस्टल में कोरेण्टाइन कर रखा गया है।यही से इनके सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे।जिनकी रिपोर्ट आज मिल गयी है। इस तरह जिले में अब तक मिले

पॉजिटिव की संख्या  9 हो गयी है, जिसमें से एक ठीक हुआ है। फिलहाल जिले में 8 एक्टिव केस हैं। बताया जा रहा है कि ये कई रिस्तेदारो के संपर्क में भी आये थे। इससे बैतूल में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार सभी 6 लोग महाराष्ट्र से आये थे। जिसमें रविकुमार (30), रघुनन्दन(34) सविता(27) व एक बच्चा शामिल है, वहीं सक्कु (22) अलकेश(30) शामिल हैं।

पॉजिटिव केस मिलने की बात सही है। देखिए अब क्या रिपोर्ट तैयार करने को कहा जाता है। आपको बता दे कि इस समय जिले में जनता के पास सूचना पहले पहुच रही है।स्वास्थ्य प्रशासन को बाद में पता चलता है। तारा में मिले पाजिटिव मरीजो की रिपोर्ट शाम 5 बजे से सोशल मीडिया पर घूम रही थी लेकिन अधिकारी पुष्टि करने को तैयार नही थे।आखिर रात 12 बजे इसकी पुष्टि की गई।आज भी सुबह से यह रिपोर्ट कई व्हाट्सएप ग्रुप्स में घूम।रही है लेकिन कोई पुष्टि को तैयार नही है। हालांकि इस रिपोर्ट के आने के बाद एसडीएम हरसिमरन कौर ने घोड़ाडोंगरी हॉस्टल का मुआयना कर व्यवस्था का जायजा लिया है।उन्होंने नए 6 केस के पॉजिटिव होने की पुष्टि कर दी है। इधर इस खबर वायरल होने के साथ ही घोड़ाडोंगरी में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बन्द कर लिए है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *