3 दिन पहले मामा के घर गई, लौटते समय गांव से 1 किमी दूर मिली लाश, परिवावालों ने हत्या की आशंका जताई

Estimated read time 1 min read

बैतूल। मासोद चौकी क्षेत्र में महिला का शव मिला है। महिला मामा के घर से लौट रही थी। परिवारवालाें ने हत्या की आशंका जताई। घटना शिरडी गांव के करीब की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टीआई सुनील लाटा के मुताबिक सोमवार सिरडी गांव से करीब 1 किमी दूर एक महिला का शव मिला है। उसकी पहचान 40 साल की गुंताबाई पति श्रीराम मसराम निवासी सिरडी के रूप में हुई है। मृतिका दो-तीन दिन पहले अपने मामा के घर गई थी। आशंका है कि वहां से लौटते समय वह किसी घटना का शिकार हो गई।

टीआई ने बताया कि महिला के शव परीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उसके साथ कोई अनहोनी हुई है या फिर वह सामान्य मृत्यु का शिकार हुई है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है। इधर, ग्रामीण सहित परिवावालों ने हत्या की आशंका जताई है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours