सारनी। सलैया-ग्राम मढ़काढाना के बीच रास्ते मे स्थित एमपी कड़कनाथ एग्रो पोल्ट्री फॉर्म में शनिवार की रात्रि लगभग 11:30 बजे 8 नकाबपोश अज्ञात चोरों के द्वारा 35 से 40 कड़कनाथ मुर्गे तलवार, डंडे, लाठी के दम पर चौकीदार को डराते हुए चोरी किये गए जो कि सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई। पोल्ट्री फॉर्म संचालक योगेश जावलकर ने बताया कि वे शोभापुर कॉलोनी में निवास करते हैं। तथा उनका एक पोल्ट्री फॉर्म मढ़काढाना-सलैया के बीच स्थित नदी के पास रास्ते में हैं, जिसमें शनिवार की रात्रि लगभग 11:30 बजे 8 अज्ञात नकाबपोश चोरों के माध्यम से चोरी की गई। श्री जावलकर ने बताया कि इन 8 अज्ञात नकाबपोश चोरों ने तलवार डंडे लाठी के दम पर मेरे पोल्ट्री फार्म पर पहले वाले चौकीदार लक्ष्मण नागले को डरा, धमकाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया, चौकीदार लक्ष्मण नागले ने मुझे बताया कि इन 7 से 8 अज्ञात नकाबपोश चोरों के माध्यम से मुझे पहले दरवाजा खोलने के लिए कहा गया जब मैंने दरवाजा नहीं खुला तो उनके द्वारा दरवाजे पर लात मारकर खोलने की कोशिश की गई एवं मुझे डराने धमकाने के बाद भी मैंने जब दरवाजा नहीं खुला तो 8 नकाबपोश चोरों के माध्यम से पीछे की तरफ से लगी जालियों को तोड़कर कड़कनाथ मुर्गे की चोरी की गई। इस दौरान में काफी डर गया था और कुछ नहीं बोल पाया था था मेरे पास मेरा मोबाइल होने के कारण मैंने इसकी सूचना किसी को नहीं दे पाई। वही पोल्ट्री फार्म संचालक जावलकर ने बताया कि इन अज्ञात 8 नकाबपोश चोरों के माध्यम से 35 से 40 कड़कनाथ मुर्गे चोरी किए गए जिनकी कीमत लगभग 35 हजार के करीब है। इस मामले की शिकायत मेरे द्वारा सारनी थाने में भी की गई है और ऑटो अज्ञात नकाबपोश चोरों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई है।

इनका कहना है….

रात के अंधेरे में कुछ नकाबपोश युवको द्वारा पोल्ट्री फार्म से कड़कनाथ मुर्गा चोरी किए जाने की सूचना पर मौका मुआयना करके शक के आधार पर जांच की जा रही है।

नंदकिशोर पाल, एसआई, थाना सारनी

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *