• एनडीएमए की सिफारिश से पहले ही तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पंजाब और मिजोरम ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया था
  • लॉकडाउन के तीसरे फेज में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के हिसाब से अलग-अलग छूट दी गई थी

नई दिल्ली. भारत में दुनिया का सबसे बड़ा लॉकडाउन 14 दिन के लिए और बढ़ने वाला है। यह देशबंदी का चौथा फेज होगा, जो सोमवार 18 मई से शुरू होगा और 31 मई को खत्म होगा। लॉकडाउन के तीसरे फेज का रविवार को आखिरी दिन था। इसके खत्म होने से कुछ ही घंटों पहले राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने केंद्र और राज्य सरकारों को चिट्‌ठी लिखकर इसे 14 दिन के लिए बढ़ाने को कहा है।

अगर सरकार भी आदेश जारी कर देती है तो सवा सौ करोड़ की आबादी अब लगातार 68 दिन तक बंदिशों में रहेगी। दुनिया के किसी भी देश में इतनी बड़ी आबादी के साथ इतने दिनों तक चलने वाला यह सबसे बड़ा लॉकडाउन है। इससे पहले रविवार को तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पंजाब और मिजोरम ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर चुके थे।

कैसे रहे लॉकडाउन के तीन फेज 
देश में अब तक तीन फेज में 25 मार्च से 14 अप्रैल, 15 अप्रैल से 3 मई और 4 मई से 17 मई तक लॉकडाउन घोषित किया गया था। 

  • पहला फेज: 25 मार्च से 14 अप्रैल तक, यह 21 दिन का रहा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें खोलने की इजाजत दी गई। 
  • दूसरा फेज: 15 अप्रैल से 3 मई, यह 19 दिन का रहा। हॉटस्पॉट (रेड जोन) को छोड़कर ऑरेंज और ग्रीन जोन में दुकानें खोलने की परमिशन दी गई। 
  • तीसरा फेज: 4 मई से 17 मई, यह 12 दिन का था। हॉटस्पॉट (रेड जोन) को छोड़कर ऑरेंज और ग्रीन जोन में दुकानें खोलने की परमिशन दी गई। इसके अलावा, प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेनें और बस चलाई गईं। नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेनों की भी शुरुआत हुई। वंदे भारत और समुद्र सेतु मिशन के जरिए दूसरे देशों में फंसे भारतीयों की वापसी की शुरुआत हुई।

किन शहरों में रह सकती है सख्त पाबंदी 

राज्यशहर
मध्य प्रदेशभोपाल और इंदौर
राजस्थानजयपुर, जोधपुर, उदयपुर
महाराष्ट्रमुंबई, औरंगाबाद, पुणे, पालघर, सोलापुर, नासिक और ठाणे
उत्तर प्रदेशआगरा और मेरठ
दिल्लीदिल्ली
पंजाब    अमृतसर
तमिलनाडु    कुड्डालोर, चेंगलपट्टू, अरियालुर, विल्लुपुरम, तिरुवलूर और ग्रेटर चेन्नई
गुजरात  अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत
तेलंगाना ग्रेटर हैदराबाद
ओडिशाबेरहमपुर
बंगाल हावड़ा और कोलकाता
आंध्र प्रदेशकुर्नूल

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *