सारनी। शहर में प्रवासी मजदूर एवं विद्यार्थियों की लगातार बाढ़ सी आ रही है, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अत्यंत गंभीर नजर आ रहा है। इस गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए हैं। ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग की पुरी टीम के साथ शहर के वार्ड क्रमांक 32 में घर-घर जाकर बाहर से एवं रेड जोन जिलें से आए संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है। जिसमें शिवप्रसाद बामने पिता नत्थू जो की इन्दौर में रेड जोन के हाटस्पाट- एरिया से आने पर उसे एमजीएम स्कूल में 14 दिनों के लिए कोरेंटाईन किया गया और पार्षद रश्मि बारंगे के माध्यम से तुरंत प्रभावित क्षेत्र को सेनेट्राईज करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हिरालाल सोलंकी, राहुल सोलंकी, दिव्यांशु पंडाग्रे, रामभरोस, लक्ष्मण, हर्षा भालेराव, विनोद भालेराव, कपिल, देवांशी भालेराव, रवि प्रसाद, प्रिति कुमरे की जांचकर उन्हें होम कोरोनटाइन किया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग से डॉ. स्वीटी सेन, डॉ. अंकिता शर्मा, डॉ. पुरूषोत्तम सरकार, मधुकर सुर्यवंश, मो. असलम खान, वार्ड पार्षद रश्मि अशोक बारंगे, ममता महाले आगनवाडी कार्यकर्ता, बिन्दु कडवे आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *