सारनी। लाॅक डाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को नगर पालिका स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से दोनों समय भोजन पहुंचाने का कार्य कर रही है। नगर पालिका के इस कार्य में विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाएं, सामाजिक संगठन आगे आ रहे हैं। सारनी नगर में दुकानें संचालित करने वाले व्यापारियों ने मिलकर जरूरतमंदों के लिए नगर पालिका को 11 हजार रुपए की सामग्री सौंपी है। उक्त सामग्री सीएमओ श्री सीके मेश्राम को सतपुड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष विनय मालवीय,प्रवीन साहू,अंकित आहूजा,सुमीत आहूजा,सुधीर निरापूरे,जितू पवाँर, के नेतृत्व में सौंपी गई है। उक्त राशि से लॉक डाउन से प्रभावित जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाया जाएगा। नगर पालिका सभी वार्डों में जरूरतमंदों को चिन्हित कर लॉक डाउन के दौरान उन्हें सामग्री दे रही है। समाजसेवा में अग्रणी सतपुड़ा व्यापारी संघ भी इस पुनीत कार्य में आगे आया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मेश्राम ने कहा ऐसी संस्थाओं की मदद के जरिए ही उन्होंने पूरे लॉक डाउन के दौरान जरुरतमंदों को भोजन कराया। सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनय मालवीय ने बताया व्यापारी संघ ने नपा को जरुरतमंदों के लिए उक्त सामग्री सौंपी है। इसके अलावा भी संघ ने कई लोगों को जरुरी सामग्री दी है। आगे भी लगातार ऐसे कार्य करेंगे। इधर नगर पालिका की ओर से मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सीके मेश्राम ने सतपुड़ा व्यापारी संघ को उक्त मदद सौंपने के लिए धन्यवाद दिया और प्रशस्ति पत्र सौंपा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *