सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी से स्थानांतर के बाद श्रीसिंगाजी ताप विद्युत परियोजना दोगलिया, जिला खंडवा में मुख्य रसायनज्ञ् फेज-2 के अधिनस्थ कार्यरत सुरेन्द्र कुमार राठौर वरिष्ठ संयंत्र सहायक का आकास्मिक निधन इंदोर में हुआ। स्व. सुरक्षा निधि समिति सारनी द्वारा अनिता राठौर को आर्थिक सहायता के रूप मे रुपये पचास हजार का चेक 11 मई उनके सारनी निवास ओल्ड ई 113 पर जाकर दिया। स्व. सुरक्षा समिति के सचिव अम्बादास सूने ने बताया समिति का उददेश्य नियमित सदस्यों के परिवार को आर्थिक सहायता देना है। मंडल अथवा कंपनी के नियमित कर्मचारी अधिकारी स्व. सुरक्षा निधि समिति के सदस्य बन सकते है। समिति द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी/अधिकारीयो को भी सहयोग राशि प्रदान की जाती है। सचिव स्व. सुरक्षा निधी समिति सारनी ने बताया कि एक मई 2020 के बाद आकस्मिक निधन पर समिति द्वारा आर्थिक सहयोग साठ हजार रुपये प्रदान किया जाएगा। श्रीमती अनिता राठौर को चेक प्रदान करते हुए समिति के सचिव अम्बादास सूने इस मौके पर राम भाऊ निमकर, जितेश दरवाई उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *