सारनी। भाजपा द्वारा आदित्य बबला शुक्ला को जिलाध्यक्ष घोषित किये जाने के पश्चात अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जिसमें अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुक्ला को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भगवा गमछा भेंट कर मिठाई खिलाई। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोर मोहबे, जिला महामंत्री अनिल मंडलकर, जिला उपाध्यक्ष सतीश बौरासी, जिला मीडिया प्रभारी गोलू चौकीकर, कोषाध्यक्ष शेषकर एवं अक्षय बेले, नरेंद्र विजयकर, लेखचंद यादव, नरेश जावलकर, रमेश खवसे आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *