सारनी। कोरोना काल से बंद ददाधाम एक्सप्रेस का परिचालन शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है। बैतूल हरदा हरसूद क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री माननीय दुर्गादास जी उइके के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत सरकार के माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने उक्त रेलगाड़ी के परिचालन की स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है। सबसे खास बात है कि इस ट्रेन का स्टॉपेज सर्वाधिक 8 स्टेशनों बैतूल हरदा हरसूद संसदीय क्षेत्र में दिया गया है। इस ट्रेन का ठहराव घोड़ाडोंगरी,बैतूल,आमला मुलताई के अलावा छनेरा,खिरकिया,हरदा एवं टिमरनी स्टेशन पर रहेगा। क्षेत्र की जनता द्वारा लंबे समय से इस ट्रेन के दुबारा परिचालन की मांग की जा रही थी। ट्रेन का परिचालन दुबारा प्रारंभ किये जाने पर मंत्री दुर्गादास जी उइके जी एवं रेल मंत्री जी का आम नागरिक व्यपारीयो ने आभार जताया।