• बाबा मठारदेव खेल समिति के तत्वावधान में आयोजन, आज और कल भी होंगे रोमांचक मुकाबले, 22 नवंबर को होगा फाइनल मुकाबला

सारनी। शहर के रामरख्यानी स्टेडियम में पंडाल प्रीमियर लीग पी.पी.एल सीजन-5 का गुरूवार 19 नवंबर को भव्य शुभारंभ हुआ। चार दिनों तक चलने वाली इस लीग स्पर्धा का फाइनल 22 नवंबर को होगा। स्पर्धा के पहले दिन चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसमें रेड डाइमंड, अजलान बादशाह, धमाड़े लायंस वने मैच जीते।
बाबा मठारदेव खेल समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष रामरख्यानी स्टेडियम में पंडाल प्रीमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष पी.पी.एल. सीजन-5 का आयोजन गुरूवार 19 नवंबर से किया गया। सुबह विधिवत शुभारंभ के पश्चात पहला मैच इक्का-11 एवं रेड डाइमंड के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेड डाइमंड ने निर्धारित 10 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 126 रनों का लक्ष्य रखा। स्कोर का पीछा करने उतरी इक्का 11 निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 99 रन ही बना पाई। इस तरह रेड डाइमंड ने उक्त मुकाबला 27 रनों से जीत लिया। दूसरा मैच अजलान बादशाह एवं सतपुड़ा टाइगर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सतपुड़ा टाइगर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 127 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाबी बल्लेबाजी करने उतरी अजलान बादशाह की टीम ने कप्तान अफरोज की 21 गेंदों पर 66 रनों की बल्लेबाजी के बल पर आखिरी ओवर में स्कोर चैस कर लिया। तीसरा मैच अथर्व किंग और धमाड़े लायंस के बीच हुआ। अथर्व किंग ने टास जीतकर धमाड़े लायंस को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। निर्धारित 10 ओवरों में धमाड़े लायंस ने 117 रनों का लक्ष्य रखा। जवाबी पारी खेलने उतरी अथर्व किंग 112 रन ही बना सकी। इस तरह यह मुकाबला धमाड़े लायंस ने 4 रनों से जीत लिया। चौथा मैच इक्का-11 और अजलान बादशाह के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए इक्का 11 ने करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 96 रनो का लक्ष्य दिया। अजलान बादशाह ने जवाबी पारी में 3 विकेट से मैच जीत लिया। बाबा मठारदेव खेल समिति द्वारा आईपीएल की तर्ज पर स्पर्धा में स्थानीय खिलाड़ियों की टीमें तैयार की जाती है। इसमें बकायदा टीम ऑनर्स खिलाड़ियों की बोली लगाकर उनका चयन करते है। स्थानीय स्तर पर इस स्पर्धा की काफी लोकप्रियता है। स्पर्धा के सफल आयोजन में मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी, नगर पालिका परिषद सारनी, पुलिस प्रशासन, व्यापारी संघ सारनी, गणमान्य नागरिकों एवं खेल प्रेमियों का विशेष सहयोग होता है।
आज और कल खेले जाएंगे ये मुकाबले
स्पर्धा के दूसरे दिन 20 नवंबर को पहला मैच रेड डायमंड और सतपुड़ा टाइगर्स के बीच सुबह 9 बजे से होगा। दूसरा मुकाबला अथर्व किंग एवं इक्का-11, तीसरा मैच अजलान बादशाह एवं धमाड़े लायंस के बीच खेला जाएगा। चौथा मुकाबला रेड डायमंड एवं अथर्व किंग के बीच होगा। स्पर्धा के तीसरे दिन 21 नवंबर को पहला मैच सतपुड़ा टाइगर्स और धमाड़े लायंस के बीच होगा। दूसरा मैच अलजान बादशाह और अथर्व किंग के बीच होगा। तीसरा मैच इक्का-11 एवं सतपुड़ा टाइगर्स के बीच होगा। चौथा मुकाबला रेड डायमंड एवं धमाड़े लायंस के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले 22 नवंबर को सुबह 9 बजे से रामरख्यानी स्टेडियम में होंगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *