- पांच दिवसीय बैतूल प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों, विभागीय बैठकों में होंगे शामिल
बैतूल। मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री कैलाश जाटव पांच दिवसीय बैतूल प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोग के अध्यक्ष श्री जाटव 24 नवंबर को प्रातः 11 बजे भोपाल से बैतूल के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3 बजे बैतूल आगमन होगा। आयोग अध्यक्ष श्री जाटव दूसरे दिन 25 नवंबर को सुबह 10 बजे विद्यालय और अनुसूचित जाति छात्रावास का निरीक्षण करेंगे और 11 बजे अनुसूचित जाति वर्ग से सामाजिक संवाद में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे पत्रकार वार्ता में शामिल होंगे। वहीं अपराह्न 5 बजे अनुसूचित जाति बस्तियों का भ्रमण करेंगे। आयोग अध्यक्ष श्री जाटव 26 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे अंबेडकर चौक बैतूल में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। तत्पश्चात प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ शासन की विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल होगे। इसके बाद आयोग के अध्यक्ष श्री जाटव पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दोपहर 12:30 बजे से आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद अपराह्न 3 बजे ऑडिटोरियम में आयोजित संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात अपराह्न 5 बजे नगर पालिका बैतूल कार्यालय में आयोजित नगरीय निकायों की बैठक में शामिल होंगे। आयोग के अध्यक्ष श्री जाटव 27 नवंबर को प्रातः 10 बजे बैतूल से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।