• कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के दिए निर्देश

बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सकीय सेवाओं तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर ओपीडी प्रगति की समीक्षा की। कम प्रगति पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रगति लाने तथा कम प्रगति मिलने पर संबंधित के वेतन आहरण करने पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ.सोनवणे ने गर्भवती महिलाओं में एएनसी पंजीयन की स्थिति की समीक्षा करते हुये बैतूल शहरी, प्रभात पट्टन, भैंसदेही को प्रगति लाने के निर्देश दिये।उन्होंने टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र चिचोली और चिरापाटला बेला में कम प्रगति मिलने और जानकारी फीड न करने पर संबंधित सीएचओ एवं बीपीएम का एक माह का वेतन आहरण रोकने तथा शाहपुर में बीएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन उप स्वास्थ्य केन्द्रों में कम प्रगति है वहां के एएनएम का वेतन रोकने एवं बीपीएम और बीईई को एंट्री नहीं करवाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसके अलावा जिला टीकाकरण अधिकारी को कम प्रगति वाले उप स्वास्थ्य केन्द्रों की समीक्षा न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। शाहपुर-डाबरी में टीकाकरण में कम उपलब्धि पर, यूविन पोर्टल में एंट्री न करने पर बीएमओ, बीपीएम,बीसीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी मुलताई को प्रसव उपलब्धि की जानकारी  उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। प्रभात पट्टन एवं भीमपुर में पेंटावेलेट के अनुपात में एमआर वैक्सीन की कम उपलब्धि पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि जिले की टीम  से तीन केंद्रों में कम उपलब्धि का पता लगायें। उन्होंने प्रति मंगलवार को हुए टीकाकरण की रिपोर्ट सीएमएचओ एवं डीआईओ को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

बाल मृत्यु की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने शाहपुर एवं भीमपुर में समीक्षा कार्य की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बाल मृत्यु प्रकरणों की शत-प्रतिशत समीक्षा कर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की जाए। प्रत्येक मृत्यु प्रकरण का ऑडिट किस प्रकार किया गया है, इसकी जानकारी भी विस्तारपूर्वक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एनसीडी स्क्रीनिंग की समीक्षा करते हुये बीएमओ घोड़ाडोंगरी को स्क्रीनिंग एवं कंट्रोल रेट बढ़ाने के निर्देश दिये।  टीबी कार्यक्रम के अंतर्गत किये गये एक्स-रे की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि जिले से विकासखंडवार रोस्टर बनाकर भिजवायें। शहरी क्षेत्र में  शत प्रतिशत फूड बास्केट वितरण कराने के निर्देश दिये।

लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के लिए निर्देश

निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि जो निर्माण एजेंसी कार्य नहीं कर रही है, उनको टर्मिनेट कर ब्लैक लिस्ट करवाने ईई को पत्र लिखने के लिए उपयंत्री को निर्देश दिये। आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम की संयुक्त बैठक की जानकारी की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि अनिवार्य रूप से बैठक की जाये। शिशु मृत्यु की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि जिन कर्मचारियों द्वारा एसएनसीयू से डिस्चार्ज बच्चों को फॉलो अप सेवाएं नहीं दी जा रही है संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाए, साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि बच्चों की किन कारणों से मृत्यु हो रही है इसकी विस्तृत जानकारी की कार्य योजना बनाकर बाल मृत्यु को रोकने की हर संभव उपाय किये जाए। 

प्रसव केंद्रों की समीक्षा करते हुए मोरखा में शून्य  प्रसव होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। बोरदेही के संविदा चिकित्सक के सेवा मुक्ति प्रस्ताव भेजने सीएमएचओ को निर्देश दिये।  उन्होंने 108 मैनेजर को निर्देश दिये कि समय सीमा में एम्बुलेंस उपलब्ध करवायें वाहन उपलब्ध न होने पर प्रायवेट वाहन से जाने पर खर्च राशि का भुगतान करवाना सुनिश्चित करें। महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए पोषण ट्रैकर पंजीयन में प्रगति लाने के निर्देश दिये।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *