- दो दिवसीय छठ पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम झांकी सहित रंगारंग आतिशबाजी का होगा आयोजन
सारनी। तीन दिवसीय विश्व प्रसिद्ध आस्था और विश्वास का महापर्व छठ पूजा पूरे विश्व में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह एक ऐसा त्यौहार है। जिसमें भोजपुरी समाज द्वारा उगते और डूबते सूरज की पूजा की जाती है। दो दिवसीय निर्जल उपवास के साथ सूरज को अरग देकर इस त्यौहार का समापन किया जाता है। मान्यता यह भी है कि महिलाएं अपने पुत्र के लिए यह छठ के पावन पर्व का निर्जल उपवास रखती है। और इस आस्था और विश्वास के महापर्व को सारनी सतपुडा छठ घाट डैम पर भोजपुरी एकता मंच द्वारा बड़ी धूमधाम से विगत कई सालों से मनाया जाता है। जिसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 नवंबर व 16 नवंबर को रंगारंग कार्यक्रम,देशी आतिशबाजी और भोजपुरी गीतों का समागम देखने को मिलेगा। सबसे ज्यादा मनमोहक कार्यक्रम तो सुबह और शाम दोनों समय पर आयोजित होता है। जिसमें दो तीन घंटे तक चलने वाली देशी आतिशबाजी आसमान में देखने को मिलती है। जो मन को मोहित करने वाली होती है। इसकी साथ छठ घाट डैम पर भोजपुरी गीतों के समागम में सबसे अनोखी कलाकारों की झांकियां जिसमें अलग-अलग भगवानों का दृश्य देख कर मन मोहित हो जाता है। इन सारी कार्यक्रम की तैयारी में भोजपुरी एकता मंच अभी से मेहनत कर रही है। ताकि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम सफल आयोजन हो सके। क्योंकि सभी को पता कि यह एक ऐसा त्यौहार है। जिसमें हर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाता है। कि किसी भी तरह से कोई चूक ना हो इसलिए प्रशासन भी हर तरह से सक्रिय रहता है। भोजपुरी एकता मंच द्वारा आज बैठक का आयोजन किया गया भोजपुरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष रंजीत सिह ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद सिह ने बताया की इस बैठक मे आयोजन समिति के संरक्षक अरुन सिह, भरत सिह, कमलेश सिह, विक्की सिह, प्रदीप सिन्हा, जीपी सिह,लक्ष्मण साहू, सुभाष सिह,ललन यादव के आतिथ्य मे बैठक का आयोजन किया गया! इस अवसर पर यह तय हुआ की 15 नवंबर व 16 नवंबर को सतपुड़ा डेम सारनी मैं रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम एवं आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा इसके लिए शासन प्रशासन नगर पालिका का विशेष सहयोग इस कार्यक्रम में रहता है कार्यक्रम की भव्य ता को लेकर विचार विर्मश किया गया! हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंगारंग कार्यक्रमों आतिशबाजियों के साथ साथ अलग अलग भगवान की झांकियां देखने को मिलेगी। भोजपुरी समाज के सदस्य इस कार्यक्रम को अपनी मेहनत से दिन रात एक करके सफल बनाते हैं। जिसमें भोजपुरी समाज के सदस्य,पुलिस प्रशासन,नपा प्रशासन,पत्रकार साथियों का विशेष सहयोग होता है। यही कारण है कि सारणी में छठ पर्व धूमधाम से हर साल मनाया जाता है। यही नहीं छठ घाट के अलावा नांदिया घाट,शिव मंदिर पाथाखेडा मैं भी नपा प्रशासन और भोजपुरी एकता मंच के सहयोग से छठ पर्व मनाया जाता है। जबकि इसके साथ ही भोजपुरी एकता मंच भी हर एक स्तर पर इस कार्यक्रम की भव्यता का पूरा ध्यान रख रहा वही बैठक में भोजपुरी समाज के विक्की सिह द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर मुकेश यादव,भीम बहादूर थापा, धमेन्द्र राय, राणा प्रताप सिह, हलचल गुप्ता, बाबू सिह, संजीत चौधरी, आई पी सिह, सुनील सिंह, आयुष सिह, अर्पित तिवारी, मिन्टू राय,सरोज ठाकूर अन्य भोजपुरी समाज के सदस्य उपस्थित रहे।