- मुंबई से सैकड़ो कलाकर सारनी नर्मदापुरम पहुंचे स्थानिय कलाकारो को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला
सारनी। सतपुड़ा की हसीन वादियों में बसे सारनी थर्मल पावर यूनिट परिसर व आसपास आज दिन भर फिल्मी हलचल रही। कांगड़ा फिल्म्स के बैनर तले प्रसिद्ध निर्देशक सुभाष कपूर शोरनर एवं पुनीत प्रकाश द्वारा निर्देशित और डीओपी अनुराग सोलंकी जी के मार्गदर्शन में बन रही चर्चित वेब सीरीज ‘महारानी-5’ की शूटिंग आज सारनी नर्मदापुरम तवा में सम्पन्न हुई। इस सीरीज की मुख्य अभिनेत्री हुमा कुरैशी हैं।
सोनी लिव के ख्यात वेव सीरीज शो महारानी के सीजन – 5 की शूटिंग सारनी मे हुई । रविवार को निर्माता डिंपल खरबंदा नरेन कुमार के साथ लगभग सैकड़ो लोग मुंबई से आए और लाइन प्रोड्यूसर श्रीजीत इंटरटेनमेंट के श्री जीत सिंह ,भी साथ थे। गौरतलब है कि नरेन कुमार, डिंपल खरबंदा इसके पहले अरशद वारसी अभिनीत जॉली एलएलबी, अक्षय कुमार अभिनीत जॉली एलएलबी2, रिचा चड्डा अभिनीत मैडम चीफ मिनिस्टर जैसी हिट फिल्मों के साथ नेशनल अवार्ड विनिंग मराठी फिल्म चुंबक बना चुके है। साथ ही हुमा कुरेशी के साथ अमित सयाल और सोहम शाह जैसे बड़ी स्टार कास्ट के साथ महारानी वेव सीरीज भी बनाई ।बिहार के पॉलिटिकल ड्रामा पर बनी महारानी वेव सीरीज के लिए लगातार दो सीजन में हुमा कुरेशी को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवार्ड मिल चुका है। लोकल क्वाडिनेटर रंजीत सिंह ने बताया कि अब सीजन 5 के लिए टीम महारानी मध्य प्रदेश में लोकेशन की रेकी के लिए इस वर्ष आई थी । भोपाल, नर्मदापुरम, चंदेरी के बाद टीम ने सारनी कोल माइंस सतपुड़ा डैम, छठ घाट , फिल्टर प्लांट, दमुआरोड, तथा अन्य जगह देखी थी!
उल्लेखनीय है कि इस वेब सीरीज के चार सीजन पहले ही रिलीज हो चुके हैं और यह इसका पांचवा सीजन है।
इस शूटिंग में क्षेत्र के जाने-माने स्थानीय अभिनेता जी. सी. चौरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिन्होंने इस सीरीज के पहले सीजन में भी आईपीएस अधिकारी का किरदार निभाया था। उनके साथ आज स्थानीय संस्था ‘सतपुड़ा के सिंगर्स म्यूजिक एंड फिल्म्स क्लब ‘ के कलाकारों ने भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा और सारनी का नाम रोशन किया।
संस्था के संचालक कवि एवं रंगकर्मी अशोक विद्रोही के नेतृत्व में कलाकारों में मुख्य रूप से जी. सी. चौरे, आनंद, चंद्रशेखर, शिवनारायण और विष्णु चौबे ने सफलतापूर्वक अभिनय किया।