- सुप्रसिद्ध कलाकार देंगे भजनों की मनमोहक प्रस्तुति
सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी कार्यालय में विराजित गणपति बप्पा के दरबार में सोमवार, 21 सितंबर को विशाल देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में सुप्रसिद्ध कलाकार अपने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर करेंगे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि देवी जागरण का आयोजन 21 सितंबर, सोमवार को रात्रि 8 बजे से भाजपा कार्यालय सारनी में किया जाएगा। कार्यक्रम में सा रे गा मा पा लिटिल चैंप मुंबई की गायिका वैशाली रैकवार एवं मेहर, सतना के प्रसिद्ध गायक आंशु तिवारी भजनों की प्रस्तुति देंगे।
मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं गणेश भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर देवी जागरण का आनंद लेने तथा भगवान गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।