भारत भारती। भारत के महानतम सपूत, महान इंजीनियर और राष्ट्र निर्माता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या जी की जयंती आज भारत भारती ITI में मनाया गया। उनके इसी जन्मदिवस को हम पूरे देश में ‘अभियंता दिवस’ (Engineers’ Day) के रूप में मनाते हैं। विश्वेश्वरय्या जी केवल एक कुशल इंजीनियर ही नहीं थे, बल्कि वे उच्च आदर्शों और समय के पक्के इंसान थे। वे कहते थे कि “यदि आप कोई काम कर रहे हैं, तो उसे इतने बेहतर ढंग से करें कि उससे बेहतर कोई दूसरा न कर सके।” उनकी इसी राष्ट्र सेवा और दूरदर्शिता के कारण साल 1955 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। इस खास अवसर पर भारत भारती आईटीआई के प्रिंसपल विकास विश्वास ने सभी को सर एम. विश्वेश्वरय्या जी की जयंती और इंजीनियर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर इंजीनियर अभय देशमुख, डीलाराम पुडे, श्रुति बारस्कर, किरण चोपड़े आदि शिक्षक का सम्मान स्टूडेंड द्वारा किया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *